प्रियंका गांधी आखिर क्यों नहीं लड़ रहीं लोकसभा चुनाव? 5 प्वाइंट्स से समझिए

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जब चुनावी राजनीति छोड़ने और रायबरेली से दोबारा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया तो सवाल उठे कि अब यहां से दावेदारी कौन करेगा। उस समय ऐसी खबरें आईं कि दशकों से गांधी-नेहरू परिवार का गढ़ रही इस सीट

4 1 7
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जब चुनावी राजनीति छोड़ने और रायबरेली से दोबारा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया तो सवाल उठे कि अब यहां से दावेदारी कौन करेगा। उस समय ऐसी खबरें आईं कि दशकों से गांधी-नेहरू परिवार का गढ़ रही इस सीट पर विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी रण में उतर सकती हैं। हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व ने राहुल गांधी को इस सीट पर उम्मीदवार घोषित कर मानो सभी को चौंका दिया। जैसे ही ये फैसला हुआ तो कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। कांग्रेस से निष्कासित आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने के फैसले को प्रियंका गांधी के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के खिलाफ पार्टी और परिवार के भीतर एक साजिश हो रही है, जिसका वो शिकार हो रही हैं। क्या सच में प्रियंका को किसी साजिश के तहत चुनावी रण में नहीं उतारा गया? हर किसी के मन में सवाल यही है कि प्रियंका गांधी आखिर लोकसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ रही हैं?

साजिश के चलते नहीं मिली दावेदारी?

यूपी की रायबरेली सीट से राहुल गांधी का नामांकन उतना चौंकाने वाला नहीं था। ऐसा इसलिए क्योंकि लगातार चर्चा यही चल रही थी कि प्रियंका या फिर राहुल इस सीट से कैंडिडेट हो सकते हैं। सवाल इसलिए जरूर उठा कि गांधी परिवार के गढ़ से राजनीतिक शुरुआत के लिए प्रियंका के नाम पर विचार क्यों नहीं किया गया? आचार्य प्रमोद कृष्णम की मानें तो पार्टी का एक बड़ा धड़ा नहीं चाहता है कि प्रियंका गांधी संसद पहुंचें। उन्होंने पहले भी कहा था कि राहुल गांधी, प्रियंका को चुनाव नहीं लड़ने देंगे। उनके खिलाफ परिवार और पार्टी में बहुत बड़ी साजिश चल रही। वह परिवार और पार्टी में साजिश का शिकार हैं। इससे पहले भी प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी का खुलकर समर्थन किया था। उन्होंने उस समय प्रियंका गांधी को कांग्रेस से पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की थी, साथ ही कहा था कि प्रियंका एक काबिल नेता हैं।


'स्टार प्रचारक हैं प्रियंका, इसलिए नहीं बनाया उम्मीदवार'

प्रियंका गांधी को रायबरेली से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर भले ही कई नेता सवाल खड़े कर रहे हों लेकिन पार्टी नेतृत्व का इस पर क्लीयर स्टैंड नजर आया है। पार्टी की ओर से दो टूक कहा गया कि प्रियंका गांधी कांग्रेस की स्टार प्रचार हैं। ऐसे में उनकी भूमिका किसी एक निर्वाचन क्षेत्र तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। वो जोरदार प्रचार कर रही हैं और पीएम मोदी के फैलाए जा रहे झूठ से पर्दा उठा रही हैं। ऐसे में पार्टी ने ये फैसला लिया कि उन्हें सिर्फ एक निर्वाचन क्षेत्र तक सीमित नहीं करके पूरे देश में प्रचार का जिम्मा सौंपा जाए।

कैंडिडेट की नाम वापसी, नेताओं के अजब-गजब बयान, 24 के चुनाव में कांग्रेस बिखरी-बिखरी क्यों?

जानिए क्या कह रहे सियासी एक्सपर्ट

सियासी जानकार मानते हैं कि प्रियंका गांधी को रायबरेली से उम्मीदवार नहीं बनाने की एक वजह परिवारवाद का आरोप भी है। कांग्रेस नेतृत्व चुनाव के बीच में ऐसा कोई मौका अपने विरोधी खेमे को नहीं देना चाहता जिससे वो उस पर डायरेक्ट अटैक कर सकें। अगर पार्टी प्रियंका को उम्मीदवार बनाती तो उस पर चुनाव में परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगता। ऐसा इसलिए क्योंकि सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद बन चुकी हैं। राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं। अब प्रियंका के चुनावी रण में आने से बीजेपी को हमले का मौका मिलता। ये भी एक वजह उनके उम्मीदवार नहीं बनाए जाने की मानी जा रही।

कांग्रेस ने बताया क्यों नहीं बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि रायबरेली सीट 'विरासत नहीं बल्कि जिम्मेदारी' है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने बताया कि काफी चर्चा के बाद और खास रणनीति के तहत कांग्रेस नेतृत्व फैसले लेती है। रायबरेली न केवल सोनिया गांधी की बल्कि खुद इंदिरा गांधी की भी सीट रही है। यह कोई विरासत नहीं है, यह एक जिम्मेदारी और कर्तव्य है। पार्टी चाहती थी कि प्रियंका और राहुल दोनों चुनाव लड़ें, लेकिन हकीकत में, मेरी और पार्टी के कई लोगों की राय अलग थी। जिस तरह से पीएम मोदी प्रचार अभियान को पूरी तरह से अलग स्तर पर ले जाकर इंदिरा और राजीव गांधी पर हमले किए हैं, इसका जवाब प्रियंका गांधी देने में सक्षम हैं। वह पूरे देश में प्रचार कर रही हैं। यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें चुनावी मुकाबले में उतारने का फैसला नहीं लिया।

अमेठी में सबसे बड़ी जीत और सबसे बड़ी हार की कहानी

चुनाव नहीं लड़ने पर प्रियंका ने क्या कहा

रायबरेली से राहुल गांधी का नाम सामने आने के बाद प्रियंका गांधी से भी सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि आखिर वो चुनावी मैदान में क्यों नहीं आईं? इसका जवाब खुद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ही दे दिया। प्रियंका गांधी से फुरसतगंज एयरपोर्ट पर सवाल किया गया कि तो उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए किसी को संचालन भी तो करना होगा। पार्टी की तरफ से भी यही कहा गया कि प्रियंका को चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग राज्यों और शहरों में जाना होता है। खुद उन्होंने ही चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया इसलिए राहुल गांधी का नाम रायबरेली के लिए फाइनल हुआ। बता दें कि सात फेज के आम चुनाव में पांचवें चरण यानी 20 मई को अमेठी और रायबरेली में वोटिंग होगी।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

शाम 5 बजे अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

News Flash 18 मई 2024

शाम 5 बजेअरविंद केजरीवाल प्रेसकॉन्फ्रेंस करेंगे

Subscribe US Now